भारत

पुणे में एक दर्दनाक घटना, ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने के लिए लड़के ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

पुणे
पुणे में एक दर्दनाक घटना हुई है। ऑनलाइन गेम के टास्क को पूरा करने के लिए 15 साल के एक लड़के ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में लड़के की ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़के को पिछले 6 महीने से ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी। वह हर दिन कई घंटे लगातार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। घर वालों के कई बार समझाने के बावजूद लड़के की लत बढ़ती गई और घटना वाले दिन युवक पूरे दिन गेम खेल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घर वालों की मानें तो लड़का गेम की लत में ऐसा फंस गया था कि अकेले खुद से ही बातें करने लगा। वह कमरे के अंदर तीन-चार घंटे तक बंद रह कर गेम खेलता रहता था। घटना वाले दिन युवक के भाई की तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मां युवक पर ध्यान नहीं दे पाई, जिससे वह पूरे दिन गेम खेलता रहा। शाम को गेम में उसे टास्क पूरा करने के लिए 14वीं मंजिल से छलांग लगानी थी। उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी बच्चे के गिरे होने की सूचना पर जब उसकी मां ने कमरे को खोलना चाहा तो उसमें अंदर से कुंडी बंद थी, जिसे दूसरी चाबी से खोलने पर बच्चे के बिल्डिंग से गिरने की सूचना परिवारजनों को मिली। इस पूरे मामले में पुलिस आयुक्त स्वप्निल गोरे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तीन दिन पहले एक 15 वर्षीय ऑनलाइन गेम की लत का शिकार बालक ने अपनी ही सोसायटी की चौदहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button