मनोरंजन

महात्मा गांधी पर पोस्ट करने पर स्वरा भास्कर का X अकाउंट हुआ परमानेंट सस्पेंड

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर्मानेंटली सस्पेंड हो गया है. एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. स्वरा भास्कर इस बात से काफी नाराज हैं. स्वरा भास्कर ने बताया है कि कैसे उनकी दो अलग-अलग पोस्ट पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने की वॉर्निंग आई थी, जिसके बाद उनके X अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया.

स्वरा का अकाउंट हुआ सस्पेंड

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में स्वरा भास्कर ने अपनी 30 जनवरी और 26 जनवरी को शेयर की X पोस्ट को डाला है. साथ ही X से आए कॉपीराइट के उल्लंघन के मैसेज को भी उन्होंने शेयर किया है. अपने कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'आप ये सब यूं ही नहीं कह सकते. डियर X, मेरे दो ट्वीट में से दो तस्वीरों को कॉपीराइट उल्लंघन में मार्क किया गया है. मैं अपने अकाउंट को नहीं खोल सकती और आपकी टीम की तरफ से इसे पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया है.'

स्वरा ने आगे लिखा, 'एक तस्वीर में ऑरेंज बैकग्राउंड था और हिंदी की देवनागरी लिपि में लिखा था- गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा हैं. ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का लोकप्रिय नारा है. इसमें कोई कॉपीराइट उल्लंघन की बात नहीं है. दूसरी फोटो मेरे खुद के बच्चे की तस्वीर है, जिसमें उसका चेहरा छुपा हुआ है. वो भारत का झंडा लहरा रही है. साथ में लिखा है- गणतंत्र दिवस की बधाई. इसमें क्या कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है? किसके पास मेरे बच्चे को पसंद करने का कॉपीराइट है?'

अपनी नाराजगी जताते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, 'ये दोनों शिकायतें कॉपीराइट की किसी भी कानूनी परिभाषा की किसी भी तर्कसंगत, तार्किक और उद्देश्यपूर्ण समझ से दूर है. अगर इन दोनों ट्वीट को मास रिपोर्ट किया गया है तो ये यूजर यानी मुझे हैरेस करने की कोशिश है. इससे मेरी अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश की जा रही है. कृपया इसे देखें और अपने निर्णय को बदलें. शुक्रिया, स्वरा भास्कर.'

स्वरा भास्कर को अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस लंबे वक्त से राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बयान देती आ रही हैं. इसके अलावा उन्हें कई बार प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते भी देखा गया है. स्वरा ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी. दोनों की एक बेटी है.

 

Related Articles

Back to top button