भारत

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने दुर्गा पुरी इलाके में इमारत के अवैध हिस्से को तहस नहस किया

लुधियाना
अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने दुर्गा पुरी इलाके में बन रही एक आवासीय इमारत के अवैध हिस्से को तहस नहस कर दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने हैबोवाल के एक आवासीय क्षेत्र में एक ऑटो सर्विस सेंटर को भी सील कर दिया, जिसके खिलाफ निवासियों ने शिकायत की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरी ओर नगर निगम जोन ए की बिल्डिंग ब्रांच ने कच्ची गली (दाल बाजार) में सड़क के हिस्से पर किए गए कब्जे को हटा दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर पालप्रीत सिंह ने बताया कि दुर्गा पुरी इलाके में इमारत का मालिक नगर निगम से बिल्डिंग प्लान की मंजूरी लिए बिना ही इमारत का निर्माण कर रहा था, जिसके अवैध हिस्से को ढहा दिया गया है और मालिक को इमारत के बाकी हिस्से के लिए नगर निगम को कंपाउंडिंग फीस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, हैबोवाल इलाके में निवासियों की शिकायत पर एक ऑटो सर्विस सेंटर को सील कर दिया गया है। कच्ची गली में कब्जे के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बोलते हुए ए.टी.पी. (जोन ए) एम.एस. बेदी ने बताया कि एक बिल्डिंग मालिक ने पिछले समय में सड़क के हिस्से पर कब्जा कर लिया था और अब अदालत के आदेश पर यह कब्जा ढहा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button