हमर छत्तीसगढ़

जैसलमेर में रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

राजस्थान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह खेतोलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल विश्नोई, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई का पति बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई ने एक आशा सहयोगिनी से उसके टीए-डीए की राशि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ACB जैसलमेर इकाई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिलों को वेरीफाई कर कंप्यूटर में अपलोड करने और भुगतान जारी करने के एवज में 1700 रुपये की मांग की जा रही थी।

रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी, शारदा विश्नोई फरार
शिकायत की पुष्टि के बाद, शनिवार सुबह ACB के ASP नरपतचंद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और कपिल विश्नोई (27) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पूछताछ जारी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button