मध्यप्रदेश

गढ़ाकोटा में नगर पालिका अध्यक्ष के बाद बदला जाएगा उपाध्यक्ष

सागर
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा में नगर पालिका अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष को भी बदला जाएगा। वर्तमान उपाध्यक्ष के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए नए उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर संदीप जीआर ने 21 फरवरी की तारीख तय की है। 21 फरवरी को नगर पालिका के सभी पार्षदों का सम्मेलन आहुत किया गया है, जिसके बाद की प्रशासनिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने रहली एसडीएम गोविंद कुमार दुबे को अधिकृत किया है। संभवत: प्रदेश में यह पहला मामला है, जबकि अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष ने समय पूरा होने के पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दिया हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 प्रशासनिक जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा नगर पालिका के उपाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने 28 जनवरी को पद से त्यागपत्र दिया था। कलेक्टर ने 5 फरवरी को उनका त्यागपत्र स्वीकार करते हुए पद को रिक्त घोषित किया था। इसके बाद 7 फरवरी को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हुई, जिसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार 13 फरवरी को सम्मेलन की तारीख तय करते हुए एसडीएम रहली को कार्रवाई कराने नियुक्त किया है।
– नवंबर में अध्यक्ष बदले थे
तीन माह पहले नवंबर 2024 में गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष दीपा दिनेश लहरिया ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अध्यक्ष पद के निर्वाचन में सर्वसम्मति से संगीता मनोज तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। इस बदलाव को लेकर जब लोगों ने सवाल किए तो पता चला कि शुरूआत में ही यह तय हुआ था कि पहले ढाई साल दीपा लहरिया अध्यक्ष रहेंगीं और इसके बाद उन्हें पद से त्यागपत्र देना होगा।

– 21 को उपाध्यक्ष का निर्वाचन
गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद के वर्तमान उपाध्यक्ष ने त्यागपत्र दे दिया है। नए उपाध्यक्ष को चुनने के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया 21 फरवरी को होगी।

गोविंद कुमार दुबे, एसडीएम, रहली

Related Articles

Back to top button