मध्यप्रदेश

बुधनी में ट्रेन से टकराकर बाघ की मौत, दो शावक घायल

सीहोर
 जिले के बुधनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक बाघ की मौत हो गई है, जबकि दो शावक घायल हैं। शावकों उपचार के लिए भोपाल से वन विभाग ने एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम को बुलाया है। बाघों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही सामने आ रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शावकों को उपचार के लिए लाया जाएगा वन विहार

मामले में डीएफओ एमएस डाबर ने बताया कि उन्हें जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार बुधनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघ की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो छोटे शावक घायल है। घायलों को तत्काल उपचार मिले इसके लिए भोपाल से एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है। वह स्वयं भी कुछ देर में मौके पर पहुंचेंगे। पशु चिकित्सक टीम इन शावकों को बेहतर उपचार के लिए वन विहार भोपाल ले जाएगी।

Related Articles

Back to top button