मध्यप्रदेश

शासकीय शिक्षकों के लिए बी.एड और एम.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये आवेदन 5 जून से

भोपाल 
प्रदेश में शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बी.एड एवं एम.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 5 जून 2025 से प्रारंभ की जा रही हैं। शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल सभी संवर्ग के शासकीय सेवारत शिक्षक ही पात्र हैं। ऐसे इच्छुक शासकीय शिक्षक जो बीएड और एमएड पाठ्क्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे rsk.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों का जिलावार चिन्हाकंन करते हुए शिक्षा महाविद्यालय के कैचमेन्ट क्षेत्र में जिलो की संख्या और नाम निर्धारित किये गए हैं। इन महाविद्यालयों में निर्धारित जिलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रवेश मिलेगा। एक बार प्रवेश लेने के बाद महाविद्यालय में परिवर्तन नही किया जायेगा। शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बी.एड एवं एम.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित नियम, प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत विवरण एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button