खेल

हार्दिक पांड्या के चर्चा में आने का कारण उनका यह परफॉर्मेंस नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपए की घड़ी थी, जिसे पहनकर वह खेले

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे हाइवोल्टेज IND vs PAK मुकाबला इस बार एकतरफा रहा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने मेजबानों पर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस हार के साथ पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा है। विराट कोहली ने शतक जड़ महफिल लूटी, मगर हर किसी का ध्यान हार्दिक पांड्या ने भी खींचा। पांड्या ने मैच के दौरान बाबर आजम और साउद शकील के रूप में दो विकेट लिए। उनके चर्चा में आने का कारण उनका यह परफॉर्मेंस नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपए की घड़ी थी, जिसे पहनकर वह यह मैच खेले थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जी हां, हार्दिक पांड्या ने जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को आउट कर सैंडऑफ दिया तब फैंस का ध्यान उनकी घड़ी पर पड़ा। फैंस तुरंत ही इस घड़ी की जानकारी निकालने लग गए। बता चला है कि यह आलीशान घड़ी रिचर्ड मिल आरएम 27-02 है, जिसकी कीमत ऑनलाइन लग्जरी घड़ी विक्रेता जेम नेशन के अनुसार 800,000 डॉलर यानी 6.93 करोड़ रुपये है। यह रिचर्ड मिल आरएम 27-02 सीए एफक्यू टूरबिलन राफेल नडाल स्केलेटन डायल घड़ी है जिसके अभी तक सिर्फ 50 ही पीस बनाए गए हैं। अपनी उन्नत इंजीनियरिंग के लिए जानी जाने वाली इस घड़ी में कार्बन टीपीटी यूनिबॉडी बेसप्लेट है, जो रेसिंग कार चेसिस से प्रेरित है, जो इसकी कठोरता और शॉक रेजिस्टेंस को बढ़ाता है।

आरएम 27-02, विशेष रूप से, ग्रेड 5 टाइटेनियम ब्रिज, एक कंकालयुक्त मूवमेंट और एक प्रभावशाली 70-घंटे का पावर रिजर्व पेश करता है। घड़ी का क्वार्ट्ज टीपीटी केस इसे एक आकर्षक ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक देता है, जो इसे एक फैशन स्टेटमेंट और एक तकनीकी चमत्कार दोनों बनाता है।

आरएम 27-02 रिचर्ड मिल के सबसे एड्वांस्ड डिजाइनों में से एक है, जिसे मूल रूप से टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल के लिए बनाया गया था। एंटी-ग्लेयर सैफायर क्रिस्टल, अभिनव कार्बन और क्वार्ट्ज फाइबर निर्माण, और अत्यधिक झटकों को झेलने की क्षमता इसे दुनिया की सबसे टिकाऊ हाई-एंड घड़ियों में से एक बनाती है।

Related Articles

Back to top button