खेल

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विराट कोहली: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने इस लीग में खेले 267 मुकाबलों में अब तक कुल 771 चौके लगाए हैं। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह इस लीग में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगा चुके हैं।

शिखर धवन: आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 222 मुकाबलों में 768 चौके लगाए हैं। धवन आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी सीजन पंजाब किंग्स की ओर से साल 2024 में खेला था।

डेविड वॉर्नर: डेविड वॉर्नर की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे दमदार बल्लेबाजों में की जाती है। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मुकाबलों में 663 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया है।

रोहित शर्मा: आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। रोहित इस लीग में खेले 272 मुकाबलों में 640 चौके लगा चुके हैं। रोहित की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने अपनी अगुवाई में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया।

अजिंक्य रहाणे: अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रहाणे आईपीएल में खेले 198 मुकाबलों में अब तक 514 चौके लगा चुके हैं। आईपीएल 2025 में रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी।

 

Related Articles

Back to top button