खेल

इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंदौर  
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।
 
भारत ने 14 रन से जीता तीसरा टी20
अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अर्शदीप ने शेरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 176 रन है। भारत को छठी सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने कीमो पॉल को तिलक के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब रोस्टन चेज आए हैं। भारत को पांचवीं सफलता नीतीश रेड्डी ने दिलाई। उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन को तिलक के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हो गए। अब रदरफोर्ड का साथ देने कीमो पॉल आए हैं।
भारत को चौथी सफलता नमन धीर ने दिलाई। उन्होंने कामिल पूरन को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 42 रन बनाकर लौटे। अब रदरफोर्ड का साथ देने क्वेंटिन सैम्पसन आए हैं। वेस्टइंडीज को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने पॉवेल को ईशान के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए कामिल पूरन और शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।

Related Articles

Back to top button