मध्यप्रदेश

जिला जेल में पहुंच विधायक एवं कलेक्टर ने बहनों से बंधवाई राखी

जिला जेल में पहुंच  विधायक एवं कलेक्टर ने बहनों से बंधवाई राखी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विधायक सिंगरौली ने जेल में आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यों हेतु 5 लाख रूपए देने की घोषणा की

सिंगरौली
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सिंगरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा जिला जेल पचौर में पहुंच कर जिला जेल की बहनों से राखी बंधवाई एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं । वहीं विधायक सिंगरौली के द्वारा जिला जेल के लिए एक नग टीवी प्रदान किया तथा वाटर कूलर एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रय के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि की घोषणा की ताकि शुद्ध पेयजल एवं महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके । इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पांडे, प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, एसडीएम सिंगरौली सृजन वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरान गुप्ता ,वरिष्ठ समाज सेवी सुंदर लाल शाह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button