राजनीति

अधूरा विश्वास सफलता नही दिला सकता,जीत का विश्वास होना जरूरी:डॉ नरोत्तम मिश्रा

गोंदिया
 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी बनाए गए पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  मंगलवार को अपने प्रवास के तीसरे दिन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के देवरी , आमगांव विधानसभा में प्रमुख पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित किया।डॉ मिश्रा ने कहा को अधूरे मन से किए  गए काम से अधूरा विश्वास मन मे घर कर जाता है। अधूरा विश्वास से किया कार्य आपको  कभी भी सफलता नही दिला सकता है। इसलिए जीत के विश्वास के साथ  आप सब चुनाव रण में उतर जाए सफलता जरूर मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डॉ मिश्रा ने कहा कि  विश्वास ही सफलता की कुंजी है।हम दूसरों पर तो विश्वास कर लेते है लेकिन खुद पर विश्वास नही कर पाते। जबकि जीवन मे हर कार्य की सफलता के लिए खुद पर विश्वास होना जरूरी है।

पूर्व गृह मंत्री ने इसको लेकर एक किस्सा भी सुनाया।उन्होंने कहा कि  कही पर एक नट अपने कंधे पर बच्चे को बैठाकर रस्सी पर करतब दिखा रहा था। जब उसने दो छोर पर उचाई पर रस्सी बांध कर चलना शुरू किया तो नीचे तमाशा देख रहे लोग जिसमे माताएं भी अपने बच्चों के साथ थी डर गए। लोग कहने लगे कि कही नट का बैलेंस बिगड़ गया,रस्सी हिल गई या हवा से बेलेंस बिगड़ गया तो  नट के साथ साथ बच्चा भी चोट खा जायगा।

लेकिन बच्चा नट के कंधे पर आराम से बैठा रहा और नट भी विश्वास से रस्सी पर चलता रहा और सकुशल उस पार पहुँच गया। लोग  बहुत खुश हुए तालियां बजाई। उस नट को जब मंच पर लाया गया तो उसने लोगो से पूछा अब तो आप को विश्वास है कि में बच्चे को कंधे पर बैठाकर रस्सी पर चल सकता हूं। भीड़ ने एक स्वर में कहा हमे पूरा विश्वास है। तब नट ने कहा तो फ़िर कोई भी अपना बच्चा दे जिससे में यह करतब फिर दिखा सकू। नट के बच्चा मांगते ही वहां सन्नाटा छा गया किसी ने भी अपना बच्चा नही दिया। धीरे धीरे सब वहां से खिसक गए।

डॉ मिश्रा ने कहा कि यही होता है अधूरा विश्वास। हम भगवान की पूजा करे या कोई भी कार्य उसमे पूर्ण विश्वास होना चाहिए।अधूरे विश्वास से किए कार्य सफलता नही दिला सकता है।आप  भी पार्टी पर पूर्ण विश्वास करके चुनाव रण में उतरे मन मे जीत का पूर्ण विश्वास रखते हुए दिन रात एक कर दे सफलता जरूर मिलेगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि यहां होने वाले चुनाव   में सफलता मिलनी इसलिए जरूरी है क्योंकि चुनाव परिणाम देश की राजनीति की दिशा व दशा को प्रभावित करेगा इसलिए आप पूरी गंभीरता से चुनाव तैयारियों में जुट जाए।

Related Articles

Back to top button