हमर छत्तीसगढ़

झंडा ऊंचा रहें हमारा, नारों से गूंजा पूरा बैकुण्ठपुर

बैकुण्ठपुर/कोरिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में भी ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत स्वतंत्रता सप्ताह 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने किया। सुबह 7 बजे बैकुंठपुर के फव्वारा चौक से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर तक कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

सम्मान के साथ झंडा फहराएं
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयों की शान है, लेकिन इसे कब, कहाँ, कैसे फहराया जाए इसका नियम है। इसीलिए ध्वज को बेहद सम्मान के साथ व सावधानी पूर्वक फहराना चाहिए। उन्होंने कहा झंडा कटा-फटा न हो, प्लास्टिक के झंडे का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है, जमीन में नहीं गिराना है, उल्टा नहीं फहराना है। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3ः2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा जान है, देश का शान है इसलिए सभी लोग अपने घरों में सम्मान के साथ झंडा जरूर लगाएं। नारों से गूंजा पुरा बैकुंठपुर। इस दौरान झण्डा देश की शान है, हम सबकी पहचान है! झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जयघोष के साथ सभी वर्गों ने जोश व उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 भारत की आज़ादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्सव के तत्वावधान में चलाया जा रहा अभियान है, जो 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button