मध्यप्रदेश

युवाओं के लिए रोजगार की राह खोलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवाओं ने किया भव्य स्वागत

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार  मंत्रालय से ओरिएंटल कॉलेज के कार्यक्रम में जाने के लिए निकले तो उनका मार्ग में युवाओं ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का राज्य शासन का निर्णय सराहनीय है। इससे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की राह खुलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज होम्स मार्केट भेल क्षेत्र में स्वागत करने वाले  युवाओं से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से  अधिक अवसर प्रदान करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं का स्वागत स्वीकार किया और उन्हें लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं सहित सभी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम प्राप्त करने और अच्छे रोजगार से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Back to top button