मध्यप्रदेश

इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में आज बारिश केआसार, दो दिन बारिश का अलर्ट

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश में मानूसन की विदाई के बाद भी बाारिश का दौर जारी है। रविवार को बैतूल, नर्मदापुरम और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में पानी गिरने की संभावना जताई है। बताया, अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अरब सागर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जो मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में असर दिखा रहा है। पिछले 6 दिन से यहां बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, बैतूल और नर्मदापुरम में पानी गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पचमढ़ी में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रविवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडे रहे। पचमढ़ी में रात का तापमाान 16 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो औसत से 5.3 डिग्री कम है।

दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा पचमढ़ी में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रविवार को बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां रात और दिन के तापमान में 5.3 डिग्री का ही अंतर रहा।

मानसून की हो चुकी विदाई प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में बारिश दर्ज की गई। दो दिन सिस्टम के सक्रिय रहने से ऐसा ही मौसम रह सकता है।

Related Articles

Back to top button