हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-बीजापुर में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पानी की टंकी के ऊपर लटक रही थी

बीजापुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीजापुर जिला मुख्यालय के अटल आवास में बनी पानी की टंकी के ऊपर एक महिला की लाश लटकती हुई मिली है। नगरीय क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई हैं। शनिवार की सुबह नगर के अटल आवास में बने पानी की टंकी के ऊपर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

महिला का शव पानी की टंकी के स्टैंड में मिली हैं। वहीं, लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया की अटल आवास के पानी टंकी के पास एक महिला का फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। इस घटना की जांच की जा रही है यह आत्महत्या है या हत्या। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button