मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक होगी तेज बरसात, आज इन 27 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 मध्यप्रदेश में 79% यानी 747 मिमी बारिश हो चुकी है। श्योपुर-मंडला में सबसे ज्यादा पानी बरसा है। यहां सामान्य से 100% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। एमपी में अब फिर एक बार तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से आधे प्रदेश में फिर झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को सतना, रीवा, इंदौर, ग्वालियर सहित 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 अगस्त को सतना, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर,  मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

आगे क्या: 24-25 को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। एमपी में इस सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इसलिए एमपी में अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।  

कल इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भोपाल, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, धार, बड़वानी, झाबुआ,  अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़ और विदिशा में हल्की बारिश, गरज-चमक होने की संभावना है।

अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है. 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक  स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
एमपी में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।  तब से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। अब तक 79 प्रतिशत यानी 29.4 इंच पानी गिर चुका है। सबसे ज्यादा पानी गिरने वाले टॉप-10 जिलों में मंडला, सिवनी, श्योपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन, डिंडौरी, सागर, भोपाल और सीधी शामिल हैं।  श्योपुर में सामान्य से 143% बारिश हो चुकी है। मंडला में 43 इंच पानी गिर चुका है। भोपाल में 34 इंच बारिश हो चुकी है।  

लबालब भरे ताल-तलैया
मध्य प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के कारण प्रदेश डैम और तालाब लबालब भरे हुए हैं. कई जिलों में कुछ इलाके जलमग्न हैं और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

Related Articles

Back to top button