भारत

होश उड़ा देगा मामला- 700 लोगों से कांड कर महिला रातों-रात फरार, पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान दर्ज किए

चंडीगढ़
कजहेड़ी में कमेटी के नाम पर 700 लोगों से करोड़ों की ठगी कर महिला रातों-रात फरार हो गई। लगभग एक सप्ताह पहले महिला ने गुपचुप तरीके से अपना मकान भी बेच दिया था। लोग कमेटी के रुपए लेने महिला के घर पहुंचे तो ताला लगा देख हैरान हो गए। महिला के फरार होने की जानकारी आग की तरफ फैल गई और लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए। सूचना मिलने पर सैक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान दर्ज किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कजहेड़ी निवासी विकास की शिकायत पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने कजहेड़ी निवासी राजवंती के खिलाफ 60 लाख रुपए की ठगी मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश करने में जुट गई है। शिकायतकर्ता विकास ने पुलिस को बताया कि राजवंती करीब 20  सालों से कमेटी में रुपए इंवैस्टमैंट करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच देती थी। राजवंती 5000 से लेकर दस लाख रुपए तक की कमेटी चलाती थी। लोगों को उस पर पूरा विश्वास था। शनिवार को लोग अपने रुपए लेने गए तो राजवंती के मकान पर ताला लगा था। आसपास वाले लोगों ने बताया कि वह अपना मकान बेचकर रातों रात फरार हो गई। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। विकास के 4 लाख, वंदना ठाकुर के 60 लाख, नरेंद्र कौर के 5 लाख, रणवीर के 14 लाख और आशु के 1 लाख रुपए नहीं मिले हैं। इसके अलावा 700 से ज्यादा लोगों ने भी अपनी मेहनत की कमाई राजवंती की कमेटी में लगाई थी।

कंगाल कर गई राजवंती
सुनीता ने बताया कि हर महीने पांच हजार बचाकर राजवंती के पास कमेटी डालती थी, ताकि कमेटी के रुपए से बेटी की शादी कर सके। सुमित ने बताया कि बेटे को इंजीनियर कालेज में दाखिल दिलाना था। ऑटो चलाकर राजवंती के पास कमेटी डाल रहा था, लेकिन लोगों का विश्वास जीतकर लाखों रुपए लेकर फरार हो गई।

ब्याज और मोटा मुनाफा होने का देती थी लालच
आप नेता शकील मोहम्मद ने बताया कि राजवंती ने ऊंचे ब्याज का लालच देकर आकर्षित किया। लंबे समय से कमेटी चला करलोगों का भरोसा जीत चुकी थी और जब कोई व्यक्ति अपनी कमेटी की राशि लेने जाता, तो वह ब्याज का झांसा देकर पुनः जमा करवा लेती थी। इसी तरह, धीरे-धीरे उसने क रोड़ों रुपए इकठ्ठा कर लिए और अब फरार हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button