मध्यप्रदेश

रीवा से चोरी हुआ छह महीने का बच्चा एमपी पुलिस ने ऐसे खोजा…मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रीवा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र के कल्याण की खडकपाडा पुलिस ने मध्य प्रदेश से छह महीने के एक बच्चे के अपहरण करने के आरोप में शहाड और नवी मुंबई से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश से अपहृत 6 माह के इस बच्चे को 29 लाख रुपये में बेचा गया था। खडकपाडा पुलिस ने महज 8 घंटे में ही इस गुत्थी को सुलझाकर आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।

रात को हुआ था बच्चे का अपहरण
बता दें कि घटना बीते 6 और 7 मई के दरमियानी रात की है। राजस्थान का रहने वाला मोंगिया परिवार अपना जीवन यापन करने के उद्देश्य से रीवा आया हुआ है। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज चौराहे में सड़क के किनारे रेहड़ी लगाकर वह पैसा कमाते हैं और अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। घटना वाले दिन पति-पत्नी रात को दुकान बंद कर अपने 6 माह के बच्चे के साथ उसी स्थान पर मच्छरदानी लगाकर सो गए थे, जिसके बाद बच्चे का अपहरण हुआ।

धीरे-धीरे जुड़ती गई कड़ियां
रीवा पुलिस को बच्चे का पता लगाने में महाराष्ट्र पुलिस का बेहतर सहयोग मिला। बच्चे को खोजने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के खडकपाड़ा थाने के प्रभारी अनिल गायकवाड़ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की दो टीमें बनाई गई। सबसे पहले पुलिस ने नितिन सोनी और उसकी पत्नी स्वाती सोनी को गिरफ्तार किया। तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ऑटो रिक्शा से बच्चे को अमोल मधुकर और सेजल को देने गए थे। जिसके बाद रिक्शा चालक प्रदीप को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। ऑटो चालक आरोपियों को पहले से व्यक्तिगत रूप से जानता था। इसलिए उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी। धीरे-धीरे कड़ी जुड़ती गई और पुलिस मासूम बच्चे तक पहुंच गई।

Related Articles

Back to top button