हमर छत्तीसगढ़

शिक्षक से एक लाख रिश्वत लेने वाला राजस्व निरीक्षक निलंबित

बिलासपुर
तहसील कार्यालय में एक शिक्षक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन को कलेक्टर ने निलंबित करते हुए उसे भू अर्जन शाखा में अटैच किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देवांगन को उसके कार्यालय में ही एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उसे गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। जेल में बंद रहने की अवधि 24 घंटे पूरी होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है । कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उसे भू-अर्जन शाखा में अटैच किया है।

एफआईआर के मुताबिक एक शिक्षक प्रवीण कुमार ने अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय में अपनी जमीन के सीमांकन का आवेदन लगाया था। इस काम के लिए आरआई ने 2.5 लाख रुपये की मांग की थी। इसकी पहली किश्त के रूप में शिक्षक ने एसीबी के जाल बिछाने के बाद एक लाख रुपये देवांगन के हाथ में दिए थे। रिश्वत की रकम एसीबी ने उसके पास से तुरंत बरामद कर ली थी।

Related Articles

Back to top button