हमर छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में बेकाबू स्‍कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, हादसे में तीन की मौके पर मौत, ट्रेन पकड़ने जा रहे थे स्‍टेशन

 बलौदाबाजार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलौदाबाजार जिले में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने अंबिकापुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना की है।

दरअसल यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर ट्रेन पकड़ने के लिए बलौदाबाजार के तीन युवक अशरफ खान, इस्लामुद्दीन और गुलाम मोईनुद्दीन भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम खमरिया एवं ग्राम अर्जुनी के बीच तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी।

इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को जब्‍त कर लिया है। वहीं आरोपित वाहन चालक की तलाश कर रही है।

भाटापारा ग्रामीण थाना की पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली के नयापारा के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button