हमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मुलाकात, कोयला क्षेत्र के विकास और CSR फंड से जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

रायपुर
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कोयला खनन, उत्पादन और उससे जुड़े विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन की स्थिति, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों के कल्याण और स्थानीय विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें मिलकर साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के उपयोग को लेकर भी विशेष चर्चा की और कहा कि इस राशि का उपयोग अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्यों, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरीश दुहन, सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button