राजनीति

केरल की लेफ्ट सरकार पर विदेश सचिव की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा

नई दिल्ली
केरल की लेफ्ट सरकार पर विदेश सचिव की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि वे बताएं कि यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केरल सरकार द्वारा राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. वासुकी को विदेश सचिव नियुक्त करने की आलोचना करते हुए पूछा कि अब ये आगे क्या करेंगे ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप करने वाली ये सरकार क्या अब रक्षा मंत्री की नियुक्ति करेगी, क्या प्रधानमंत्री भी बना देगी और क्या ये जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद- 370 लागू कर देगी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जय संविधान कहने वाले ये लोग बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान कैसे करते हैं, इसका परिचय आज मिल गया है।

विदेशी दौरे पर गए हुए राहुल गांधी जो आजकल विपक्ष के नेता हैं और केरल से सांसद रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके गठबंधन में शामिल लेफ्ट दलों की सरकार ने जो किया है, वह क्या है – यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है, संविधान को तार-तार करना है या इस पर वो चुप हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button