मनोरंजन

साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत

लंदन
मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत की खबर सामने आई है। नॉर्थ लंदन के कैमडेन इलाके में एक्ट्रेस के घर में ही उनकी हत्या कर दी गई, जहां पुलिस को वह मृत हालत में मिलीं। पुलिस को शक है कि उन्हें उनकी कीमती हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी के लिए मौत के घाट उतारा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस के मुताबिक, जेनिफर अपने बिस्तर पर कंबल में लिपटी हुई थीं और मुंह पर टेप लगा हुआ था। उनकी भतीजी, जो उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। हलांकि मदद लेकर घर का दरवाजा तुड़वाया गया। जांच में ये सामने आया कि उनकी मौत सिर पर तेज़ वार से हुई है। घटना के 3 दिन बाद, 13 जून को शाम 6 बजे, एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनका पालतू कॉर्गी तीन दिनों तक बाथरूम में बंद रहा, लेकिन वो अब सुरक्षित है।
 
पुलिस का कहना है कि हीरे जड़ी रोलेक्स की घड़ी चोरी करने के चक्कर में एक्ट्रेस की हत्या की गई है। हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है। बता दें कि जेनिफर एबॉट को आखिरी बार 10 जून को अपने पालतू कॉर्गी कुत्ते के साथ टहलते हुए देखा गया था। 

 

Related Articles

Back to top button