मध्यप्रदेश

गौ-माता की सेवा से पूर्वजों की सेवा होती है: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा में कोकता बायपास स्थित गौ-शाला में गौ-माता का पूजन किया। इस  अवसर पर  राज्यमंत्री  श्रीमती  गौर ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने हम सब कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने वर्ष 2024-25 को गौ-वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और गौ-शाला में आने वाली नई गायों का स्वागत किया जाएगा। गौ-माता के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गौ-माता की सेवा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है एवं सुख शांति बनी रहती है। श्रीमती गौर ने कहा कि यह कार्यक्रम गौ-पालकों को एक संदेश के साथ-साथ संकल्प भी दिलाता है। इसमें हर सनातनी का समर्पण आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने गौशाला में “एक पौधा मां के नाम” के अन्तर्गत पौध-रोपण किया। इसके साथ गौ-माता को गुड़ एवं केले खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पार्षद छाया ठाकुर, ममता विश्वकर्मा, श्री टी आर मिश्रा, श्री बारेलाल अहिरवार, श्री प्रदीप लोधी, श्री पप्पू भैया,  मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button