हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-बिलासपुर के धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली, किसानों से पैसों के खुलेआम लेनदेन का वीडियो वायरल

बिलासपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं.

इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी धान के शॉर्टेज और अन्य अनियमितताओं की खबरें आई थीं, लेकिन इस नए वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कौन से कड़े कदम उठाता है और किसानों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

Related Articles

Back to top button