मनोरंजन

जन नायगन रिलीज होते ही छाई, विजय के फैंस ने मनाया जश्न

करीबन 6 महीने के लंबे स्ट्रगल के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सेंसर सर्टिफिकेट में फंसी ये फिल्म विवादों से गुजरने के बाद फैंस के बीच पहुंची है. इसलिए लोगों में इस मूवी को लेकर क्रेज है. तमिलनाडु में 23 जुलाई का दिन जश्न के तौर पर देखा जा रहा है. फैंस का कहना है ये फिल्म सुपर डुपर हिट होगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फैंस के निकले आंसू
जन नायगन थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. वो अब पूरी तरह से राजनीति पर फोकस करेंगे. विजय को आखिरी बार स्क्रीन पर देखकर फैंस इमोशनल हुए हैं. इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें फैंस थियेटर्स के अंदर रोते हुए दिखे.

जन नायगन देखने पहुंचीं तृषा
जन नायगन का जितना क्रेज पब्लिक में है. उतना ही फिल्मी सितारों के बीच दिखा. सीएम विजय की करीबी दोस्त तृषा कृष्णन को रोहिणी थियेटर जाते हुए पैप्स ने कैप्चर किया. उनके चेहरे पर स्माइल दिखी. हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने विजय को अपना सपोर्ट दिया है. दोनों की नजदीकियों की अक्सर चर्चा होती है.

फैंस को पसंद आई जन नायगन
जन नायगन को पब्लिक का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस ने ब्लॉकबस्टर लोडिंग, हिट, एंटरटेनिंग जैसे कमेंट्स किए हैं. थियेटर्स के अंदर जश्न का माहौल दिखा है. फैंस सीटियां बजा रहे हैं, नोट उड़ा रहे हैं. यूं कहें तो जन नायगन का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

विजय-बॉबी देओल का आमना सामना
मूवी में इंटरवल से पहले विजय और बॉबी देओल का क्लैश टीज किया गया. साउथ मूवी में बॉबी को देखकर फैंस का दिल खुशी से गदगद हो गया है. इस सीन का क्लिप यूजर्स ने वायरल किया है.

विजय के एंट्री सीन पर झूमे फैंस
थलपति विजय का फिल्म से एंट्री सीन वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर को गुंड़ों की धुलाई करते हुए दिखाया गया है. विजय की फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग स्क्रीन पर विजय को देखकर चीख-चिल्ला रहे हैं. विजय का स्वैग देखना फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. दूसरे एक वीडियो में फैंस सीट पर खड़े होकर विजय-विजय के नारे लगाते दिखे.

थियेटर्स के अंदर जश्न
साउथ में थियेटर्स के बाहर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है. सोशल मीडिया पर सिनेमाहॉल के अंदर का नजारा दिखाते हुए कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें फैंस हूटिंग कर रहे हैं, खुशी से झूम रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं. मूवी शुरू होने पर विजय को सीएम विजय का टाइटल दिया गया है. ये मोमेंट फैंस अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए. थियेटर्स लोगों की भीड़ से खचाखच भरे हुए दिखे.

विजय का चला जादू
सिनेमाघरों के बाहर विजय के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हैं. बेंगलुरु के संध्या थियेटर के बाहर का विजुअल सामने आया है जिसमें सिनेमाहॉल से बड़ा विजय का कटआउट लगा है. वो अपने सिग्नेचर स्वैग को दिखाते नजर आए हैं. फैंस विजय के इस कटआउट के सामने फोटोज क्लिक करा रहे हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोग पटाखे जलाते दिखे. कई लोग ग्रुप में डांस करते हुए नजर आए. वहीं मदुरई में सिनेमाहॉल के बाहर विजय के पोस्टर पर फैंस दूध चढ़ाते दिखे.

इंडिया में ये फिल्म 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में सुबह 6 बजे से पहले शो शुरू हो गए, जबकि तमिलनाडु में हमेशा की तरह सुबह 9 बजे से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होगी. जन नायगन मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

डायरेक्टर एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, मूवी इंडिया में ओपनिंग वीकेंड में 150-180 करोड़ कमा सकती है. वहीं इसके पहले दिन का कलेक्शन घरेलू मार्केट में 60 करोड़ होने का अनुमान है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button