मध्यप्रदेश

पानी की कमी से जूझ रहा वार्ड क्रमांक 6 अमरपाटन

 अमरपाटन
एक तरफ जिला कलेक्टर महोदय जहां समस्त ग्राम पंचायत को पानी की व्यवस्था हेतु लगातार आदेश निकाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पानी की समस्या ने अमरपाटन नगर परिषद को बैक फुट पर ला दिया है दिखावे के लिए तो यहां लगभग 20 टैंकर हैं लेकिन 15 वार्ड होने के बावजूद पानी कुछ ही लोगों को मिल पा रहा है। वार्ड क्रमांक 6 बजरहा टोला का आलम यह है कि पानी के एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं पिछले दो महीने से कई बार नगर पंचायत मे आवेदन देकर याद भी दिलाया गया लेकिन अधिकारियों के कानो में जू तक नहीं रेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 आज महिलाओ ने सीएमओ को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या का निराकरण करने के लिए मांग की है साथ ही कहा है कि यदि सात दिवस के अंदर पानी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई तो मोहल्ले वासियों के द्वारा नगर परिषद का घेराव भी किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। बताया जाता है कि सीएमओ के साथ- साथ इंजीनियर की कमी झेल रहा अमरपाटन नगर परिषद के कर्मचारी भी अपने मनमानी रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button