भारत

कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार और मादक पदार्थ बरामद

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सेना ने आज यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि मंगलवार को तंगधार के अमरोही में पुलिस के साथ मिलकर यह बरामदगी की गई।
श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 17 दिसंबर को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सामान्य क्षेत्र अमरोही, तंगधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान चार पिस्तौल, पिस्तौल की छह मैगजीन, लगभग चार किलोग्राम मादक पदार्थ और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई है। पोस्ट में कहा गया, “चिनार कॉर्प्स कश्मीर को आतंक-मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button