हमर छत्तीसगढ़

30 घण्टे के अंदर एक और छात्रा की मलेरिया से मौत, कलेक्टर और सीएमएचओ देखने पहुंचे अस्पताल

बीजापुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीजापुर के भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुडा स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन में अध्ययनरत दूसरी कक्षा की छात्रा दीक्षिका की मलेरिया से हुई मौत को अभी कुछ ही  घण्टे बीते थे कि भोपालपटनम ब्लॉक के ही कन्या आवासीय पोटाकेबिन संगमपल्ली की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक और छात्रा की मौत मलेरिया से हो गई है। छात्रा को शनिवार को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कलेक्टर, सीएमएचओ व डीएमसी ने छात्रा की तबियत सुनकर उसे देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे।

संगमपल्ली पोटाकेबिन में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा वैदिका जव्वा मलेरिया पॉजिटिव पाई गई थी। शनिवार को छात्रा को बेहोशी की हालत में संगमपल्ली आश्रम से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की रात एक बजे इलाज के दौरान छात्रा वैदिका जव्वा की मौत हो गई।

पिछले 30 घण्टे में यह दूसरी छात्रा ने मलेरिया से दम तोड़ दिया है। इससे पहले शुक्रवार को मलेरिया से पीड़ित तारलागुडा पोटाकेबिन में पड़ने वाली छात्रा दीक्षिका ने जगदलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इधर बताया गया है कि संगमपल्ली पोटाकेबिन में तीन और छात्रा मलेरिया से ग्रसित हैं। विदित हो कि कल ही बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने मलेरिया पॉजिटिव छात्रा वैदिका को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे।

मलेरिया की गिरफ्त में बीजापुर जिला
बीजापुर जिले में गंगालूर पोटाकेबिन सहित बीजापुर ब्लॉक के आश्रमों में 187 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। गंगालूर सीएचसी में 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। तीन दिन में मलेरिया से जिले में दो मौतें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button