राजनीति

आने वाले 6 महीने के अंदर ‘POK’ भी भारत का हिस्सा होगा, पाकिस्तान पर सीएम योगी ने दिया बयान

पालघर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  महाराष्ट्र के पालघर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर यानी ‘POK’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर ही पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 पालघर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवालिए लहजे में कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। मुंबई में आतंकी हमले होते थे और लोग कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं, अरे सीमा पार के हैं तो आपकी मिसाइल कब के लिए है।

पिछले तीन साल में पाकिस्तान के अंदर मारे गए कई बड़े अपराधी
सीएम योगी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को पूरी तरह से तबाह किया और अब तो आपने देखा होगा कि ब्रिटेन के एक बड़े समाचार पत्र ने ये लिखा कि पाकिस्तान के अंदर पिछले तीन साल में जितने बड़े दुर्दांत अपराधी थे वो एक- एक करके मारे गए और मारने वालों में भारत की एजेंसियों का हाथ है।

6 महीने अंदर पीओके भारत का होगा हिस्सा
सीएम योगी ने कहा कि हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे। कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है। अब तो पीओके को बचाना मुश्किल हो रहा है, आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हिम्मत चाहिए, दम हो तभी ये काम हो सकता है। कांग्रेस की तरह नहीं, इंडी गठबंधन के नेताओं की तरह उनकी घटक दलों की तरह नहीं कि हम आतंकवाद पर कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ये पाकिस्तान से हैं, यही तो ये लोग बोलते थे।

आज अगर वह (पाकिस्तान) कुछ करता है, थोड़ी सी टेढ़ी नजरों से देखता क्या है कि उससे पहले ही उनकी नजरों को निकाल कर बाहर कर दिया जाता है, कहा जाता है कि चुप, ये नहीं चलेगा। ये नया भारत है जो बिना रुके, बिना हटे, बिना डरे आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की जिस यात्रा को आगे बढ़ा रहा है, वह आप सब के सामने है।

Related Articles

Back to top button