स्वास्थ्य

घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से बीमार‍ियों का घर बन जाएगा शरीर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ठीक से ख्याल भी नहीं रख पा रहे हैं। इस डिजिटल युग में भले ही दुनिया एडवांस हो चुकी हो लेकिन ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है। अगर आप रोजाना छह घंटे या उससे ज्यादा समय तक बिना किसी ब्रेक के बैठे रहते हैं तो यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दें कि लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने से मसल्स कमजोर हो जाते हैं। वजन भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियां, डायबिटीज, कमर दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से नहीं हो पाता है। आज हम आपको आपने इस लेख में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे बचाव के तरीके भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

लगातार बैठे रहने से बढ़ जाता इन बीमारियों का खतरा

    कुर्सी पर लगातार बैठे रहने से मसल्स में जकड़न हो जाती है। जिससे गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
    इसके अलावा एक ही पोश्चर में बैठे रहने से कंधों में जकड़न हो जाती है। इससे आपके हाथों में भी दर्द बना रहता है। जो एक समय बाद परमानेंट शिकायत बन जाती है।
    लगातार बैठे रहने से कैलोरी बर्न नहीं होती है जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
    जब आप लगातार कुर्सी पर बैठकर स्क्रीन पर देखते हैं तो तनाव का खतरा बढ़ जाता है।
    काफी समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है।
    घंटों बैठे रहने से थकान भी हो सकती है।
    अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहेंगे, कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं होगी तो नींद न आने की समस्या भी घेर लेगी।
    इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है।

ऐसे रखें सेहत का ख्याल

अगर आपकाे घंटों बैठकर काम करना होता है तो हर 30 से 40 मिनट पर उठकर एक बार वॉक जरूर कर लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है। इसके अलावा आप ऑफिस में ही छोटी-छोटी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। ये मांसपेशियों को राहत देने का काम करेंगी। साथ ही जकड़न को भी कम करेंगी। काम के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। इससे आप खुद को फिजिकली एक्टिव रख पाएंगे। इससे मोटापे को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

ऑफिस के टाइम पर ब्रेक लेने से दिमाग को भी आराम मिलता है। ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। ऐसे में आप समय-समय पर पानी पीते रहें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा। आप हेल्दी डाइट भी लें।

Related Articles

Back to top button