खेल

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम छठे और महिला टीम सातवें स्थान पर रही

नई दिल्ली
भारत अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित की गई विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहा। भारतीय पुरुष टीम पांचवें स्थान के लिए खेले गए मैच में इंग्लैंड से 1-2 से हार गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शौर्य बावा ने पहला मैच जीतकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन युवराज वाधवानी और अयान वाज़िलल्ली अपने मुकाबले हार गए। महिला टीम ने सातवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शमीना रियाज पांच गेम तक चले मैच में हार गई। निरुपमा दुबे और उन्नति त्रिपाठी ने इसके बाद अपने मैच जीत कर टीम को सातवां स्थान दिलाया।

 

Related Articles

Back to top button