ग्वालियरमध्यप्रदेश

त्योहारों से पहले ग्वालियर पुलिस का एक्शन, अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार

ग्वालियर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस ने अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस ने मुरार और इंदरगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेच रहे और घर में विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने देशी पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त की है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है।

मुरार में दुकान पर छापा, 63 हजार रुपये के पटाखे जब्त

मुरार और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रामनगर कॉलोनी में विकास गुप्ता की दुकान पर दबिश दी। दुकान में दो बोरी में विस्फोटक सामग्री। दो कार्टन चकरी, सुतली बम, बुलेट बम और अनार बम बरामद किए। बगैर लाइसेंस के बिक्री की जा रही थी। तलाशी के दौरान दुकान से 02 प्लास्टिक की बोरी और 03 बड़े कार्टूनों में चकरी, सुतली बम, बुलेट बम और अनार बम बरामद किए गए। दुकान के अंदर आग बुझाने या सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

 

Related Articles

Back to top button