मध्यप्रदेशराजनीति

पीएम ई-बस योजनांतर्गत 6 नगरीय निकायों के लिये 552 ई-बस

राज्य के विभिन्न शहरों में वायुसेवा संचालन के लिये अनुमोदन

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में छह नगरीय निकायों में ई-बस चलाने का फैसला हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंत्रि-परिषद द्वारा शहरों में सिटी बस सेवाओं के बुनियादी ढांचे के विस्तार और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिये प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के प्रदेश में संचालन का अनुमोदन किया। पीएम ई-बस योजना के अंतर्गतप्रदेश के 6 नगरीय निकायों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर) में 552 शहरी ई-बसों का पीपीपी मॉडल के आधार पर संचालन किया जायेगा।

मंत्रि-परिषद द्वारा 800 करोड़ रूपये लागत से स्वीकृत “मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना” का विस्तार करते हुए, योजना लागत को बढ़ाकर 1100 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गयी है। योजना की स्वीकृत अवधि को 02 वर्ष (2022-23 से 2023-24) से बढ़ाकर, 03 वर्ष (2024-25 तक) किया गया है। योजना अंतर्गत नगरीय निकायों में विभिन्न अधोसरंचना विकास के कार्यों को स्वीकृति दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button