भारत

असम-गुवाहाटी में स्कूटी से खुले नाले में गिरा 8 साल का बच्चा, 72 घंटे से कीचड़ में ढूंढ रहा पिता

गुवाहाटी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम का कहर पूर्वोत्तर पर टूट रहा है। असम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। अबतक कईयों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच यहां के गुवाहाटी से एक रौंगटे खड़े देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स हीरालाल सरकार खुले नाले में गिरे अपने 8 साल के बेटे अभिनाश की पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहा है। इस पिता की कोशिश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने उस शख्स को अपने छोटे बेटे की खातिर रात को घर लौटने की गुजारिश की। दरअसल, असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। यहां गुवाहाटी के पहाड़ी इलाके ज्योतिनगर में गुरुवार शाम को अभिनाश अपने पिता की स्कूटी से फिसलकर खुले नाले में गिर गया था। अपने बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने भी छलांग लगा दी थी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। तभी से पिता हीरालाल अपने बच्चे की  तलाश में जुटे हैं। इस घटना का पता चलने के बाद से प्रशासन भी मुस्तैदी से उस बच्चों को ढूंढने में जुट गया और कई मशीनों के साथ-साख खोजी कुत्तों को भी नाले में गिरे बच्चे की तलाश में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button