खेल

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्सः पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हराया

नई दिल्ली
इंग्लैंड में हो रहे वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हरा दिया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पाकिस्तानी चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उसके तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और 243 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम सिर्फ 175 रन बना सकी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारतीय टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए लेकिन उसके बाद टीम बैकफुट पर नजर आई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा सुरेश रैना ने 40 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के के साथ 52 रन जड़े। अंबाती रायुडू ने 39, रॉबिन उथप्पा ने 22, युवराज सिंह ने 14, इरफान पठान ने 15 और अनुरीत सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज और शोएब मलिक ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। सोहेल खान और सोहेल तनवीर के खाते में 1-1 विकेट आया। इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस के लिए कामरान अकमल और शरजील खान ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों प्लेयर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में रनों की बरसात कर दी। कामरान ने 40 गेंदों में 77 रन और शरजील ने 30 गेंदों में 72 रन बनाए। इसके बाद आए शोएब मकसूद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 51 रन बनाए। शोएब मलिक ने 25 रनों का योगदान दिया।

 

Related Articles

Back to top button