भारत

8th Pay Commission: क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से डबल होगी सैलरी? समझें पूरी गणित

नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. कोई कह रहा है कि अगर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार देखा जाए तो सैलरी और पेंशन ट्रिपल हो सकती है. वहीं दूसरी ओर, कुछ एक्‍सपर्ट्स दोगुनी बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं. लेकिन अभी तक सैलरी-पेंशन को लेकर सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।        

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि, 8वां वेतन आयोग द्वारा अलग-अलग जगहों पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से मुलाकात की जा रही है. इन बैठकों के दौरान आयोग इनकी मांगे सुन रही है. इसी आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा, जो सरकार को सौंपा जाएगा. फिर सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर देगा। 

कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्‍टर     
इस बीच, फिटमेंट फैक्‍टर एक अहम रोल निभा सकता है, क्‍योंकि इसी आधार पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इजाफा हो सकता है. संभावना है कि फिटमेंट फैक्‍टर को 2.0 से 3.0 के बीच रखा जा सकता है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि अगर 2.0 फिटमेंट फैक्‍टर रखा जाता है तो क्‍या सैलरी डबल हो जाएगी? 

डबल नहीं होगी सैलरी
कई कर्मचारी सोच रहे हैं कि 2.0 का फिटमेंट फैक्टर उनकी कुल सैलरी को दोगुना कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं है. छठे वेतन आयोग ने 1.86 का फिटमेंट फैक्टर तय किया था, लेकिन एवरेज ग्रॉस सैलरी में 54% की बढ़ोतरी हुई थी. सातवें वेतन आयोग ने 2.57 का कहीं अधिक उच्च फिटमेंट फैक्टर अपनाया, लेकिन कुल सैलरी में केवल 14.29% की बढ़ोतरी देखने को मिली. हालांकि, महंगाई भत्ता को इसमें शामिल किया गया, जिस कारण इनकी सैलरी में तेज बढ़ोतरी दिखाई दी। 

31 फीसदी तक ही उछाल संभव
ऐसे ही अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्‍टर को 2.0 फीसदी तक बढ़ा जाता है तो बेसिक सैलरी और पेंशन तो डबल हो सकती है, लेकिन महंगाई भत्ता और अन्‍य अलाउंस जुड़ने के बाद कुल सैलरी में दोगुनी बढ़ोतरी नहीं होगी. इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के अनुसार, बैंकबाजार का कहना है कि 2.0 फिटमेंट फैक्‍टर पर कुल सैलरी में 31 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

अभी कितनी सैलरी बढ़ेगी? 
2.0 फिटमेंट फैक्‍टर पर देखा जाए तो अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹ 25,500 है और कुल सैलरी ₹ 48,450 है, जिसमें 60 फीसदी महंगाई भत्ता और 24 फीसदी शामिल है तो आपकी कुल सैलरी ₹ 63,240 हो जाएगी. वहीं बेसिक सैलरी ₹ 51,000 होगी। 

Related Articles

Back to top button