स्वास्थ्य

क्या है ब्यूटी स्लीप और इसके फायदे

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेनी बहुत जरूरी है. सोने से दिन भर की थकान दूर होती है. तन-मन को रिलैक्स महसूस होता है. मानसिक तनाव दूर होता है. यदि आप 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं, तो संपूर्ण सेहत अच्छी बनी रहती है. क्या आप जानते हैं भरपूर सोने से त्वचा भी हेल्दी रह सकती है. जी हां, यदि आप 7 से 8 घंटे हर दिन सोते हैं, तो आपकी स्किन के साथ-साथ बाल भी लंबी उम्र तक स्वस्थ बने रह सकते हैं. ऐसे में सोकर भी आप अपनी स्किन को जवां और हेल्दी बनाए रख सकते हैं. इसे ‘ब्यूटी स्लीप’ का नाम दिया गया है. आइए जानते हैं क्या है ब्यूटी स्लीप और इसके फायदे क्या-क्या होते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है ब्यूटी स्लीप
 
डॉक्टर कहते हैं कि ब्यूटी स्लीप का मतलब है स्किन और बालों को पर्याप्त नींद लेकर हेल्दी बनाए रखना. आप जब सोते हैं तो उसका असर त्वचा पर किस तरह से पॉजिटिव रूप में होता है, वही है ब्यूटी स्लीप. वैसे कोई नया कॉन्सेप्ट या टर्म नहीं है. पिछले एक दशक से मार्केट में ब्यूटी स्लीप का टर्म चलन में है. हर दिन पर्याप्त नींद लेना संपूर्ण सेहत के लिए जरूरी होता है. यदि आप सोएंगे नहीं, तो शरीर एक्टिव नहीं रहेगा. दिन भर एनर्जेटिक नहीं रहेंगे. सोना शरीर के रिकवरी के लिए बहुत जरूरी है. चूंकि, त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है, ऐसे में इसे स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है.

ब्यूटी स्लीप या सोने के त्वचा पर होने वाले फायदे

डॉक्टर कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति हर दिन पर्याप्त नींद लेता है, तो स्किन रिजूवनेट होती है. त्वचा की कोशिकाओं को लाभ होता है. कोलेजन का निर्माण होता है. त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. त्वचा ग्लो करती है. झुर्रियों की समस्या नहीं होती है. यदि आप 6 घंटे से भी कम सोते हैं, तो आपके सभी कार्य प्रभावित होंगे. जिस तरह से अन्य अंगों को आराम की जरूरत होती है, उसी तरह से स्किन को भी आराम की जरूरत होती है. सोएंगे और आराम करेंगे, तो त्वचा हेल्दी रहती है. स्किन अच्छी तरह से फॉर्म होगी, रिजुवनेशन प्रॉसेस सही से होगा.

कम सोने से त्वचा को होने वाले नुकसान

    यदि आप कम सोते हैं, तो ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से समस्याएं उत्पन्न होती हैं, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है. कम सोने से स्किन डल नजर आने लगती है. आंखों के नीचे डार्क सर्कल नजर आने लगता है. स्किन मुरझाई सी रहती है. डल स्किन से चेहरे पर पिग्मेंटेशन की समस्या होती है. आंखों के नीचे सूजन, पिग्मेंटेशन जैसे मेलाज्मा आदि समस्याएं हो सकती हैं.

    कम सोने से त्वचा रूखी, बेजान नजर आती है. बाल अधिक गिरने लगते हैं. डल हेयर, बालों का विकास नहीं होता है. यदि आप कम सोते हैं, तो शरीर में फॉर्म होने वाले सेल्स और स्किन रिजुवनेशन में फर्क पड़ने लगता है.
    शरीर में कुछ गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, वे भी कम सोने से प्रभावित होते हैं. हर किसी को 7-8 घंटे प्रतिदिन सोना चाहिए. 6 घंटे से कम सोना सेहत, त्वचा, बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. स्लीप साइकल रेगुलर हो, अपने सोने-जागने के रूटीन में हर दिन बदलाव ना लाएं. सोने का समय फिक्स हो, एक सा पैटर्न बनाकर रखें.

 

Related Articles

Back to top button