मप्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, साधौ की बहन ने थामा भाजपा का दाम
दल बदल का खेल जारी

भोपाल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, यपूर्व मंत्री और विधायक विजयलक्ष्मी साधौ की बड़ी बहन प्रमिला साधौ ने भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन के प्रवास पर थे इसी दौरान प्रमिला साधौ ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे सियासी तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि विजयलक्ष्मी साधो और प्रमिला के पिता सीताराम कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते रहे हैं। इतना ही नहीं वे दलित वर्ग से आते हैं और महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विजयलक्ष्मी साधो इन दिनों विधायक भी हैं।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दल-बदल का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वालों की ही चर्चा थी मगर अब भाजपा ने भी कांग्रेस को एक झटका दिया है।



