
मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु 13 जुलाई को ग्वालियर आ रही है, उनके प्रवास को लेकर तैयारियों का दौर जारी है । शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों।
राष्ट्रपति मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।