हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए गए थे मरकाम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में नए मंत्री के तौर पर मोहन मरकाम को मंत्री पद की राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई। बीते रोज ही मरकाम को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक  मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई।  मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चातमरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने  मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।  गौरतलब है कि आज ही राजभवन में राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचन्द ने  मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

Related Articles

Back to top button