भारतराजनीति

मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित

विपक्षी सदस्य काले कपड़े पहनकर आए

नई दिल्ली लोकसभा में दूसरे स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे सदन की बैठक शुरू होने पर विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के बीच सदन ने जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2023 और निरसन एवं संशोधन विधेयक 2022 पारित किया गया। हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले, सदन में पहले स्थगन के बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होने के बाद भी ऐसी ही स्थिति होने पर सदन को अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कझगम, जनता दल यूनाइटेड और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग करते हुए सदन के बीच बीच आ गए। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने सदस्यों से सदन में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने को कहा। हंगामा कर रहे सदस्यों ने उनकी अपील अनसुनी कर दी। विपक्षी सदस्य काले कपड़े पहनकर आए थे। अध्‍यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्‍यसभा में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई। पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी स्थिति इसी प्रकार की थी। सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की अनुमति देने पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्‍य विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। सदन ने संक्षिप्त चर्चा के बाद चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया और इसके बाद सदन दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले, सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर मुद्दे पर नारेबाजी की। इस बीच, विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने देश की विदेश नीति के बारे में एक बयान दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्षी सदस्यों के काले वस्‍त्र पहनकर आने के लिए उनकी आलोचना की। सभापति ने बार-बार सदन में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लेकिन विरोध कर रहे सदस्यों ने उनकी अपील को नजरअंदाज किया। बाद में सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   cout air

Related Articles

Back to top button