
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लाल परेड मैदान में आशा कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया है और भी अपना मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ी हुई है. साथ ही उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बीच आए और घोषणा करें.
ज्ञात हो कि राज्य में सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन आयोजित करने की दो बार तारीखों का निर्धारण हुआ और उन्हें अलग-अलग वजह से स्थगित कर दिया गया. इसी क्रम में 29 जुलाई को भी सम्मलेन तय हुआ और आशा कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया गया मगर एक दिन पहले 28 जुलाई की शाम को इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया.
आशा कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से आयोजन निरस्त करने की सूचना दी गई मगर अपनी जिद पर अड़ी रही और भोपाल के लिए कुछ कर गई. विभाग की ओर से भले सम्मेलन स्थगित किया गया मगर आशा कार्यकर्ता हजारों की तादाद में भोपाल की लाल परेड मैदान पहुंच गई है और उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री मौके पर आएं और पूर्व में किए गए मानदेय बढ़ाने के वादे को पूरा करें.
सूत्रों का कहना है कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का मन बना चुकी है और उसकी तैयारी भी हो चुकी है मगर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते सम्मेलनों की तारीखों को स्थगित किया गया.
https://www.youtube.com/watch?v=yoFwbLoZYYo



