खेलमध्यप्रदेश

भोपाल में होगी फ्लाई पास्ट

भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस

भोपाल,भारतीय वायु सेना के 92वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में रोमांचक और आकर्षक फ्लाई पास्ट का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में वायु सेना के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया कि 30 सितम्बर को भोपाल में भोज ताल के ऊपर रोमांचक और आकर्षक फ्लाई पास्ट होगी। आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिये इंडियन एयरफोर्स की हेडक्वाटर्स मेंटेनेंस कमांड के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों की बैठक, यातायात एवं सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

ग्रुप केप्टन (आईएएफ) श्रीनाथ पिल्लई ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में बेहद रोमांचक फ्लाई पास्ट होगी। एयर वाइस मार्शल वी.एस. चौधरी के साथ एयर फोर्स अधिकारियों ने प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से आयोजन के बेहतर इंतजाम के लिये चर्चा की।

Related Articles

Back to top button