भारत

भीषण गर्मी के चलते दिन ही नहीं रातें भी होंगी गर्म, वहीं दो दिन चलेगी भयंकर लू, MP वालों हो जाओ अलर्ट

नई दिल्ली
मई की शुरुआत ही भीषण गर्मी से हुई है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान (IMD) की भविष्यवाणी टेंशन बढ़ाती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि दो दिनों तक बिहार समेत कई राज्यों में लू के आसार हैं। साथ ही मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य दिन के अलावा रात में भी गर्मी का सामना करेंगे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में भी इजाफा हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भयंकर लू चलने की काफी संभावनाएं हैं। विभाग ने यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में लू चल सकती है। ऐसी ही स्थिति दक्षिण भारत के कुछ अन्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों में हो सकती है। इनमें केरल, कोंकण का नाम शामिल है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे, सौराष्ट्र, कच्छ और कर्नाटकम में अगले पांच दिनों तक उमस रह सकती है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू की संभावनाएं हैं।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक रातें भी गर्म रह सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में भी अगले दो दिनों तक रात बेहद गर्म रहने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मध्य भारत और गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में इजाफा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button