खेलमध्यप्रदेश

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की अलख जगाने साइकिल यात्रा

आशा मालवीय ने की 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा

दिल्ली मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की साइकिल यात्री आशा मालवीय ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में भेंट की। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ जागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस-एक नवम्बर 2022 को मालवीय ने एकल महिला साइकिल यात्रा भोपाल से प्रारंभ की थी। यात्रा 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में संपन्न हुई। मुख्यमंत्रीचौहान ने इस उपलब्धि के लिए मालवीय को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री आशा के बुलंद हौसले, साहस और यात्रा के उद्देश्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 आशा ने साइकिल से यात्रा कर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के दौरान उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, अधिकारियों, 5 लाख स्कूली छात्रों से भेंट की। सुश्री आशा ने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक जीपीएस युक्त रोम-2 हाइब्रिड साइकिल से यात्रा पूरी की है।

साइक्लिस्ट आशा की यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर (सेनापति बॉर्डर), मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख (कारगिल बॉर्डर) और राजस्थान से होते हुए दिल्ली में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button