भारतमध्यप्रदेशराजनीति

लोकसभा का अगला चुनाव महाभारत के युद्ध जैसा

अबकी बार 400 पार

भोपाल .भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है और अबकी बार 400 पार के नारे पर काम कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने का मंत्र दिया।
अमित शाह ने अपने प्रवास के दौरान जहां ग्वालियर में लोकसभा क्लस्टर के पदाधिकारी की बैठक ली तो खजुराहो में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। वही भोपाल में प्रबुद्ध जीवियों के सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन आयोजनों में आगामी चुनाव को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अगले 5 साल देश को महाशक्ति बनने वाले हैं, दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।
उन्होंने अगले चुनाव को महाभारत के युद्ध की संज्ञा देते हुए कहा अगला चुनाव महाभारत के युद्ध की तरह है जिसमें दो धड़े आमने-सामने हैं। एक तरफ देशभक्ति की टोली जैसे भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी तरफ साथ परिवारों की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन सामने है । यह घमंडिया गठबंधन है जिन लोगों को अपने परिवार पर घमंड है।
केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह राज्य की सभी 29 सीटों को भाजपा की झोली में डालें ताकि भारत को महाशक्ति बनाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button