हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में BJP 8 सीटों पर आगे, बिलासपुर, राजनादगांव, कोरबा में कांग्रेस को बढ़त

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। अब तक के रुझानों में भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल ​​​​​, कोर

.
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव : पहले राउंड के बाद स्थिति
लोकसभा सीट    प्रत्याशी आगे    वोट मार्जिन
रायपुर    बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)    38033
राजनांदगांव    भूपेश बघेल (कांग्रेस)    813
बस्तर    कवासी लखमा (कांग्रेस)    20
महासमुंद    रूप कुमारी चौधरी (भाजपा)    2639
दुर्ग    विजय बघेल (भाजपा)    42463
सरगुजा    चिंतामणि महाराज (भाजपा)    18478
रायगढ़    राधेश्याम राठिया (भाजपा)    45866
जांजगीर-चांपा    कमलेश जांगड़े (भाजपा)    22575
कोरबा    ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)    6336
कांकेर    भोजराज नाग (भाजपा)    14187
बिलासपुर    तोखन साहू (भाजपा)    2483

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।

विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

जानकारी के अनुसार सरगुजा सीट पर भाजपा के चिंतामणि महाराज कांग्रेस की शशि सिंह से, रायगढ़ सीट पर राधेश्याम राठिया कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से, जांजगीर-चांपा सीट पर भाजपा की कमलेश जांगड़े कांग्रेस डॉ. शिव डहरिया से, कोरबा सीट पर भाजपा की सरोज पांडेय कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से आगे हैं.

वहीं, दुर्ग सीट पर भाजपा के विजय बघेल कांग्रेस के राजेंद्र साहू से, महासमुंद सीट पर भाजपा की रूप कुमारी चौधरी कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से, बस्तर सीट पर भाजपा के महेश कश्यप कांग्रेस के कवासी लखमा से और कांकेर सीट पर भाजपा के भोजराज नाग कांग्रेस के बिरेश ठाकुर से आगे हैं.

Related Articles

Back to top button