भारत

‘न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगुंगा’, PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र

 नई दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम अपनी आंखों के सामने भारत को विकसित होते देखेंगे. अब हमें यह तय करना है कि उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आज से क्या करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है और वे तब तक रुकेंगे नहीं जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता. उन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित बताया। 

पीएम मोदी ने कहा कि देश आज हर वह कदम उठा रहा है जो विकसित भारत के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, हमारे सामने मुश्किलें हैं लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत 140 करोड़ सपनों का देश है और देश में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, 'हमें आजादी मिली जब देश के लोगों ने जान दी. अब हमें विकसित भारत के लिए जीना है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश के लिए जीना होगा. उन्होंने कहा, 'मरेंगे तो देश के लिए, जीएंगे तो देश के लिए, भक्ति होगी देश के लिए और क्रिएट करेंगे तो देश के लिए.' उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है और राष्ट्र समृद्धि उनका लक्ष्य. उन्होंने कहा, 'कर्म मेरा धर्म होगा, कर्तव्यपरायणता मेरा ध्यान होगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि स्वयं से वयं तक, उनका जीवन मंत्र रहेगा. जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण देश के लिए समर्पित होगा. उन्होंने कहा, 'जब तक भारत विकसित नहीं होगा, तब तक मैं न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें जनसेवा में 25 साल पूरे हो गए हैं। 

Related Articles

Back to top button